देखें:
उद्धरण:
मार्कस स्मार्ट
प्री-ड्राफ्ट वर्कआउट के बारे में:
''सभी लोग वहां प्रतिस्पर्धा कर रहे थे और मेहनत कर रहे थे। वर्कआउट पर यही होता है - आप वहां जाते हैं और प्रतिस्पर्धा करते हैं।''
किंग्स के कोचिंग स्टाफ के बारे में:
''[किंग्स] का कोचिंग स्टाफ शानदार है। सभी लोग एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं। वे अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत अधिक इंटरेक्ट करते हैं - आप कह सकते हैं कि वे परवाह करते हैं, जो कि एक अच्छी चीज है।''
सोफोमोर सीज़न के लिए स्कूल वापस लौटने के बारे में:
''मेरा दृढ़ मत है कि [मेरे सोफोमोर वर्ष के लिए] वापस आकर मैंने सही फैसला किया है। मुझे कोई पछतावा नहीं है। मेरे लिए जरूरी था कि मैं कॉलेज लौटूं और कॉलेज में एक और साल बिताऊं, उस अनुभव का आनंद लूं और फिर भी एनबीए में खेल सकूं।''
नोआ वोनलेह
आज आपने प्रशिक्षकों को क्या दिखाने का प्रयास किया?
"मैं सिर्फ यह दिखाने के लिए कोशिश कर रहा था, मैं बॉल को हैडल कर सकता हूं, बास्केट से उल्टी दिशा में रहते हुए भी स्कोर कर सकता हूं और कि मैं वास्तव में बहुमुखी हूँ. [मैं] गेंद को रीबाउंड कर सकता हूं, अपने क्षेत्र में रीबाउंड कर सकता हूं और मैं अच्छे टच में हूं।"
आप इस टीम में किस प्रकार फिट होंगे?
"मैं निश्चित रूप से अपने आप को [डीमार्कस कजिंस] के पूरक के रूप में देखता हूं। वह एक महान खिलाड़ी है - वह हर रात 20 और 15 स्कोर कर सकते हैं. मुझे लगता है कि मैं पेंट में उनकी कुछ मदद कर सकता हूं और मेरी शूटिंग और बहुमुखी प्रतिभा के साथ फ्लोर पर कुछ करके दिखा सकता हूं।"
आपके अनुसार 26 जून को आपको किस प्रकार ड्राफ्ट किया जाएगा?
मेरा ख्याल है शीर्ष पांच में - उम्मीद कि ऐसा हो पाएगा। कुछ लोग शीर्ष दस कह रहे हैं, तो मैं कुछ कह नहीं सकता। आशा है, कि शीर्ष दस में स्थान मिले - जो भी मुझे लेगा मुझे उसके लिए खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। मैं पहले दिन से ही कठिन परिश्रम करूंगा।"
टाइलर एनिस
आज के प्री-ड्राफ्ट वर्कआउट के बारे में:
"आज का वर्कआउट बढ़िया रहा। मुझे अनेक शॉट लेने का मौका मिला और हम कुछ को पूरा भी कर पाए, तो इस तरह अपने खेल के हर हिस्से का प्रदर्शन करने का मौका मिला जो कि अच्छा था।"
आज आपने प्रशिक्षकों को क्या दिखाने का प्रयास किया?
"आप निश्चित रूप से यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि आप एनबीए की तिकड़ी को पछाड़ सकते हैं। कॉलेज में, आपको यह दिखाने का मौका नहीं मिलता है। निजी तौर पर, मैं यह दिखाने की कोशिश कर रहा था कि मैं डिफेंड कर सकता हूं। सायराक्यूज से होने के नाते बहुत से लोग पूछते हैं कि आप डिफेंड कर सकते हैं या नहीं।"
आप किस प्रकार के गार्ड हैं पास-फर्स्ट या शूट-फर्स्ट?
"मैं जब सीख रहा था तो पास-फर्स्ट हुआ करता था। पिछली गर्मियों में चेक गणराज्य की टीम कनाडा के लिए खेलते हुए, मुझे स्कोरिंग की जिम्मेदारी काफी हद तक उठानी पड़ती थी और मैं स्कोरिंग में टूर्नामेंट में सबसे आगे रहा। लेकिन यह एक तरह से टीम पर निर्भर करता है। एथलेटिक खिलाड़ियों को जितना क्रेडिट मिलता है उसको देखते हुए, एक सच्चा प्वाइंट गार्ड वह है जो दूसरों को बेहतर बनाता है और मेरे ख्याल से इसकी सभी टीमों को जरूरत होती है।"
ब्रेंडन लेन
प्री-ड्राफ्ट वर्कआउट में अपने प्रदर्शन के बारे में:
"मैंने बॉल को अच्छी तरह शूट किया, जो कि मेरे लिए अच्छा रहा ताकि वे देख सकें कि मैं क्या कर सकता हूं। मैंने बस यह कोशिश की वहां जाकर जितना संभव हो उतना सक्रिय रहूं और डिफेंस करूं और अपने शॉट सही तरीके से लगाऊं।"
पिछले दिनों में आप अपने खेल के किस पहलू पर काम कर रहे हैं?
"यह आज की सबसे बड़ी बात थी। में उन्हें थ्री की अपनी पूरी रेंज दिखा देना चाहता था। इस साल मैंने पर्याप्त थ्री शूट नहीं किया था, इसलिए उन्हें यह दिखा पाना अच्छा रहा।"
आप वर्तमान में एनबीए में खेलने वाले किस खिलाड़ी के अनुसार अपने खेल को ढालने का प्रयास कर रहे हैं?
रयान एंडरसन - "जाहिर है, वह सैक्रामेंटो से होना चाहिए - रयान एंडरसन। मैं उनकी तरह बनना चाहता हूँ। वह एक महान शूटर है। लीग में उन्होंने बहुत कुछ किया है - उस स्तर पर खेल पाना एक शानदार चीज होगी।"
माइक ब्राट्ज़
एनिस के बारे में आपका क्या ख्याल है?
"वर्कआउट में उसने बॉल को वास्तव में अच्छी तरह शूट किया। मैं हैरान नहीं था - वह वास्तव में एक अच्छा खिलाड़ी है। जाहिर है, उसने अपने कैरियर में बड़े शॉट खेला है - उन चीजों को देखना अच्छा लगता है।"
आपके ख्याल से स्मार्ट एनबीए में किस प्रकार के खिलाड़ी बनेंगे?
"मेरे ख्याल से अच्छे खिलाड़ी वह करते हैं जो करना जरूरी होता है। ओकलाहोमा राज्य में मार्कस का स्कोर करना जरूरी था। साथ ही उनके पास दो ऐसे खिलाड़ी थे जो शूट कर सकते थे, लेकिन उनके लिए भी जरूरी था कि मार्कस स्कोर करें। जब वह पेशेवरों में शामिल होंगे, तो यह इस पर निर्भर करेगा कि उनकी टीम की बनावट कैसी है। मेरा अंदाजा है कि वह कॉलेज दिनो की अपेक्षा पासर की भूमिका अधिक निभाएंगे और एक प्लेमेकर और डिफेंडर की भूमिका ग्रहण करेंगे।"
किसको ड्राफ्ट करना है इसका फैसला करने में ये प्री-ड्राफ्ट वर्कआउट कितनी भूमिका निभाते हैं?
"में उन्हें शामिल करने से आप उनके बारे में थोड़ा-बहुत जानने लगते हैं और वे आपके कोचिंग स्टाफ के साथ इंटरेक्ट भी करते हैं। यह इस पूरी शृंखला में एक और छोटी सी कड़ी है।"
