सैक्रामेंटो किंग्स के मालिक विवेक रणदिवे दिसंबर के शुरुआती दिनों में एनबीए के कमिश्नर एडम सिल्वर के साथ भारत आएंगे। रणदिवे भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं जिसके पास एक एनबीए टीम का स्वामित्व है और उनका विश्वास है कि भारत बास्केटबॉल का अगला सीमान्त बनने वाला है।
एनबीए और किंग्स संगठन दोनों ने पहले से भारत को अपनी दीर्घकालिक योजना में प्रमुख स्थान दे रखा है। भारत के लोगों के बीच बास्केटबॉल को और भी निरंतरता के साथ पहुंचाने के लिए, २०११ में एनबीए ने भारत में एक लीग कार्यालय खोला और सोनी सिक्स के साथ प्रसारण संबंधी समझौता किया।
पिछले सीज़न में, किंग्स ने भारत में २० से अधिक गेमों का सजीव प्रसारण क���या, हिंदी में वेबसाइट शुरु की और के पहले भारत स्थित प्रायोजक को साइन किया। २०१३ की गर्मियों में, सैक्रमेंटो किंग्स की नृत्य टोली ने क्लिनिकों का आयोजन किया और मुंबई में बास्केटबॉल के प्रशंसकों से मुलाकात की। किंग्स ने समुदाय के साथ टीम के जुड़ाव को और भी पुख्ता करने के लिए बॉलीवुड और सिख-थीम वाले गेमों का घरेलू तौर पर आयोजन किया और अपने अतुलनीय प्रशंसक आधार के बीच भारतीय संस्कृति का प्रसार किया।
इन प्रयासों को भारत में बास्केटबॉल के खेल को बढ़ावा देने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की शुरुआत के तौर पर देखा जाना चाहिए।
मुंबई और दिल्ली के इस नवीनतम दौरे में व्यावसायिक बैठकें, सामुदायिक आयोजन, सांस्कृतिक स्थलों के दौरे और साथ ही अमेरिकी दूत, बॉलीवुड और क्रिकेट सितारों के साथ भोज आयोजन शामिल हैं। इसके अलावा, किंग्स की नृत्य टोली भारत की यात्रा करेगी और हैदराबाद और मुंबई में प्रदर्शन करेगी, सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करेगी और सामुदायिक आयोजनों में हिस्सा लेगी।
यह एनबीए कमिश्नर के रूप में सिल्वर और सैक्रामेंटो किंग्स का मालिक बनने के बाद से रणदिवे की पहली भारत यात्रा है।
